पशुओं की अवैध तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

# Admin | 26 Apr, 2023

 पशुओं की अवैध तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

⏺️ आरोपियों के कब्जे से 45 नग बैल कीमती 2 लाख  25 हजार रुपये एवं कंटेनर वाहन कीमती 10 लाख रुपये कुल कीमती 12 लाख 25 हजार रुपया किया गया जप्त।

⏺️आरोपियों के विरुद्ध धारा 4,6 छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। पशुओं कि अवैध तस्करी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायलय में पेश किया जहाँ से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया। उक्त  कार्रवाई शिवरीनारायण  पुलिस ने की।

 24 अप्रैल को थाना शिवरीनारायण में मुखबीर से सूचना मिली कि एक कंटेनर वाहन क्रमांक एमएच 12 पीक्यू 1335 के वाहन चालक एवं उसका साथी अपने वाहन में मवेशियों को ठुसठुस कर भरे है एवं पशुओं की अवैध तस्करी करते हुए पशुओं को बाजार में खपाने के लिऐ हैदराबाद ले जा रहे है, जिन्हें ग्राम धरदेई शिवरीनारायण मेन रोड में सन्तोषी मंदिर के पास गाँव वालों एवं राहगीरों द्वारा रोका गया। जिस पर शिवरीनारायण स्टाफ तत्काल ग्राम धरदेई पहुँची जहाँ मौके पर गवाहों के समक्ष वाहन क्रमांक एमएच 12 पीक्यू 1335 के चालक मोहन बी डी दयानंद बीडी उम्र 25 वर्ष ग्राम बिदरे केमबालु आसन चन्नारायापटना कर्नाटक एवं साथी रविराज सीआर पिता राजाशेखर सीआर उम्र 25 वर्ष ग्राम बिदरे केमबालु आसन चन्नारायापटना कर्नाटक के कब्जे से उनके वाहन कंटेनर से 45 नग बैल प्रति नग कीमती 5000 रुपये कुल कीमती 2 लाख. 25 हजार एवं वाहन क्रमांक एमएच 12 पीक्यू 1335 कीमती 10 लाख रुपये कुल कीमती 12 लाख  25 हजार जप्त किया गया।

 जिस पर आरोपियों  के विरुद्ध अपराध क्रमांक 177/ 23 धारा 4,6 छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी  मोहन बी डी पिता दयानन्द बीडी उम्र 25 वर्ष एवं रविराजा सीआर पिता राजाशेखर सीआर उम्र 25 वर्ष दोनों साकिनान बिदरे केमबालु आसन चन्नारायापटना कर्नाटक को विधिवत गिरफ्तार कर 25 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा  गया। 

Banner