खुद को बड़ा अधिकारी बताकर केरा सरपंच को धमकाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

# Admin | 21 Jul, 2023

खुद को बड़ा अधिकारी बताकर केरा सरपंच को धमकाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

🔷 आरोपी को साइबर एनालिसिस के माध्यम से उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।

🔷 आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाईल बरामद। 🔷आरोपी के विरूद्ध धारा 384, 419, 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

मिशन क्रांति न्यूज़  जांजगीर- चांपा। ग्राम पंचायत केरा के सरपंच को रेिकवरी के नाम पर धमकाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

 पुलिस के अनुसार प्रार्थी ग्राम पंचायत केरा के सरपंच लोकेश कुमार शुक्ला को 2 जुलाई को एक अनजान मोबाइल नम्बर से कॉल आया, मोबाइल धारक आरोपी ने खुद को सीनियर आफिसर बताते हुए टोल फ्रि नंबर पर 10-20 लोगों द्वारा खिलफ में शिकायत करने की बात कही, अज्ञात मोबाइल धारक ने धमकाते हुए कहा कि आपकी रायपुर की टीम आकर जांच करेगी एक इंच अगर काम इधर से उधर कम निकला तो 10 से 20 लाख रुपये का रिक्वरी भरना पड़ेगा व तुरंत आपकी सरपंची चली जायेगी कहकर धमकाने लगा तथा आज रविवार हैं सभी लोग मोबाईल सीसीटीवी कैमरा बंद कर मंत्रालय में बैठे हैं कुछ करो दोनो लोग मिलकर रहोगे तो फायदा में रहोगे आप हमसे कमाओगे हम आपसे कमायेगें कहते हुये पैसा की मांग करने लगा व बोलते हैं कि फोन पे चलाते हो अधिकारी लोग बैठे हैं कही से करालो चाय पानी की व्यस्था लगेगा आज रविवार हैं सब अधिकारी मिलकर पार्टी करेगें इसलिये आज रविवार को फोन किया हूं, आप समझ सकते हैं कहकर धमकी देने लगा व फोन पे का नम्बर पुछा तो नही बताया और फोन काट दिया कि रिपोर्ट पर मोबाईल धारक के विरुद्ध थाना नवागढ़ अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये विशेष टीम तथा सायबर सेल को मोबाइल धारक आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया गया। तकनीकी एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर *अलग अलग टीम उत्तर प्रदेश भेजा गया* टीम के द्वारा तत्परता से आरोपी पुष्पेंद्र कुमार यादव उम्र 28 साल निवासी खोरयान्ना थाना कटेरा झांसी (उत्तर प्रदेश) को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी के द्वारा अपराध सबुत स्वीकार करने एवं अपराध धारा सदर का सबुत पाये जाने से 19 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Banner