हत्यारा पति को पुलिस ने किया  गिरफ्तार, भेजा गया जेल

# Admin | 26 Aug, 2023

हत्यारा पति को पुलिस ने किया  गिरफ्तार, भेजा गया जेल

🔷 गला घोटकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट।

मिशन क्रांति न्यूज़,जांजगीर चांपा। पत्नी की गला घोटकर हत्या करने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर् न्यायालय में पेश किया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी यशंवत कुमार शर्मा उर्फ गोलू उम्र 39 साल सीएसईबी कालोनी मड़वा ग्राम लछनपुर थाना जांजगीर का निवासी है जिसने अपनी पत्नी तृप्ति शर्मा उर्फ काजल की गला घोटकर हत्या कर् दी,

पुलिस से बचने के लिए खिड़की में लगे राड पर पीली रंग के चुनरी से लाश को लटका दिया और पुलिस को सूचना दी, आरोपी यशवंत कुमार शर्मा को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

Banner