अब सरकारी स्कूलों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

# Admin | 07 Sep, 2023

अब सरकारी स्कूलों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

🔷 रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षको की होगी भर्ती ,  मंगाए गये आवेदन।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा। जिले के सरकारी मिडिल स्कूल, हाई स्कूल एवं हायरसेकण्डरी स्कूलों के छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए स्कूलों में प्रशिक्षकों की भर्ती  की जायेगी। जिसके लिए 11 सितंबर तक आवेदन जमा लिया जायेगा।

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2023-24 में जिला जांजगीर - चाम्पा एवं सक्ती के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को 90 दिवस रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

 प्रशिक्षण के लिए जुडो, कराटे, ताईक्वाडों, किक बाक्सिंग, मार्शल आर्ट विधाओं मे दक्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों का चयन किया जाना है।

उक्त विधाओं में सभी इच्छुक प्रशिक्षक, खिलाड़ी, मान्यता प्राप्त संस्था प्रमाण पत्र सहित 11 सितंबर 2023 शाम 5 बजे तक स्वयं अथवा उचित माध्यम से कार्यालय जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर में आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदक को प्रपत्र- अ' अनुसार विवरण के साथ आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।

Banner