सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों ने श्री दूधाधारी मठ में किया दर्शन, लिए आशीर्वाद

# Admin | 10 Sep, 2023

सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों ने श्री दूधाधारी मठ में किया दर्शन, लिए आशीर्वाद

🔷 राजेश्री महंत ने सभी को मठ मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की।

मिशन करन्ति न्यूज़ जांजगीर- चांपा। राज्य प्रशासनिक सेवा तथा अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारियों ने सपरिवार पहुंचकर श्री दूधाधारी मठ में भगवान का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने उन सभी को मठ मंदिर में विराजित सभी स्थान पर भगवान का दर्शन -पूजन कराया एवं मठ मंदिर से संबंधित ऐतिहासिक जानकारियां प्रदान की।

सभी ने साल भेंटकर महाराज का सम्मान किया। राजेश्री महन्त जी महाराज ने श्री दूधाधारी मठ एक परिचय स्मृति ग्रंथ उन सभी को भेंट स्वरूप प्रदान किया। श्री दूधाधारी मठ में भगवान के दर्शन के लिए आए हुए प्रमुख लोगों में जांजगीर चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर बृजेश मिश्रा जी तथा एमडी दीवान , अनिल शर्मा , हरीश शुक्ला, एस के तिवारी, राकेश तिवारी , टी पी शर्मा, अशोक तिवारी , पी एन तिवारी, पुनीत चौबे , श्रीमती पुष्पा चौबे ,श्रीमती रेखा दीवान, श्रीमती स्वाति शर्मा , डी पी तिवारी ,श्रीमती प्रतिची तिवारी, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा सहित अनेक गण मान्य जन शामिल थे, इस अवसर पर विशेष रूप से सुखराम दास , राम छवि दास , रामेश्वर मिश्रा, राम तीरथ दास , रामप्रिय दास , हर्ष दुबे एवं मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव उपस्थित थे।

Banner