सरकारी स्कूलो मे शिक्षक पदस्थापना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इँजी रवि पाण्डेय से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाक़ात

# Admin | 20 Sep, 2023

सरकारी स्कूलो मे  शिक्षक पदस्थापना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इँजी रवि पाण्डेय से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाक़ात

🔷 शीघ्र नियुक्ति कराने मांग पत्र सौंपा।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर चांपा। नवनियुक्त सहायक शिक्षको के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इँजी रवि पाण्डेय को सहायक शिक्षक के रिक्त पदो पर जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करवाने की मांग की है।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए नवनियुक्त शिक्षको ने बताया की शासन स्तर से नवीन पदो विशेष रूप से सरगुजा बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रो मे शिक्षको की नियुक्ति करने के ध्येय से ही शासन ने इन पदो पर भर्ती किया है ताकि दूरस्थ क्षेत्रो के सरकारी स्कूलो मे शिक्षको की नियुक्तियाँ कि जा सके जिसके लिए जल्द भर्ती का आग्रह कराने इँजी पाण्डेय से नवनियुक्त शिक्षको ने मांग पत्र सौपा है।

जिस पर इँजी रवि पाण्डेय ने सकारात्मक पहल करते हुए नवनियुक्त शिक्षको के हित मे त्वरित पहल करने का आश्वासन सहायक शिक्षको को दिया, मांग पत्र सौपने वालो मे नंदकिशोर देवांगन, नवीन राठौर तेंदूभांठा, जसपाल सिंह_ बलौदा शिव सिदार गेंदराम देवांगन चाम्पा सौरभ साहू जांजगीर संध्या राठौर शामिल रहे।

Banner