सूर्यांश ग्रामीण महा भ्रमण अभियान 24 सितंबर से 

# Admin | 21 Sep, 2023

सूर्यांश ग्रामीण महा भ्रमण अभियान 24 सितंबर से 

0 जांजगीर, कोरबा एवं सक्ती जिलों के 150 से अधिक ग्रामों में करेंगे शिक्षा महासभा एवं कैरियर मार्गदर्शन

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चाम्पा  सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सूर्यांश ग्रामीण भ्रमण एहसास एवं जनजागरूकता महारैली अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ 24 सितंबर 2023 को होगा जिसमें भ्रमण दलों द्वारा जांजगीर, कोरबा और सक्ती के जिले 150 से अधिक ग्रामों में शिक्षा सभा, कैरियर मार्गदर्शन, प्रतिभा खोज, निःशुल्क कोचिंग हेतु अभ्यर्थी चयन एवं उत्कृष्ट नागरिक सेवा सम्मान सभा का आयोजन करते हुए शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा करेंगे। 

ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत मार्ग क्र. एक में भोजपुर, घठोली, हथनेवरा, सोंठी, भवरेली, भाठापारा, मोहगांव, झर्रा, सरवानी, चोरिया, तेंदुआ, बरभांठा, परसापाली गांव का, मार्ग क्र. दो मे कोसमंदा, कमरीद, अफरीद, मुड़पार, पचोरी, सारागांव, देवरी, अमरूवा, बघौदा, सुखरीकला, अमलडीहा गांव का मार्ग क्र. तीन में मुक्ता, पलाड़ीकला, भागोडीह, सकरेली, बगबुड़वा, सकर्रा, आमनदुला, सुकलीपाली, ठठारी, बस्ती बाराद्वार, डेरागढ़ गांव का, मार्ग क्र. चार में दर्री, सरहर, कुम्हारी, लच्छनपुर, हनुमंता, खम्हिया, कचंदा, गिधौरी, कुरदा, पोड़ीखुर्द, उमरेली गांव का, मार्ग क्र. पांच मे खोखसा, जर्वे, पिसौद, उदयबन्द, कनई, गौद, अकलतरी, अमोदा, हरदी, आमानारा, नवागांव, सिउड़, रोगदा ग्रामों का भ्रमण करेंगे।

 इसी तरह मार्ग क्र. छ: के भ्रमण दल के सदस्यों द्वारा पेण्ड्री, नवापारा, सुकली, पचेड़ा, कसौंदी, भैसदा, भैसमुड़ी, धुरकोट, मरकाडीह गांवों का, मार्ग क्र. सात में मुनुन्द, धनेली, भड़ेसर, दर्री, घुठिया, महंत, अमोरा, अवरीद, चोरभट्टी, बुडेना, जगमहंत गांवों का, मार्ग क्र. आठ में खोखरा, धाराशिव, मेहन्दा, डीह, सेवई, छोटे मुरली, बड़े मुरली, तागा,चोरभट्टी, पौना, तिलई, घनवा, अमरताल, बनारी गांवों का, मार्ग क्र. नौ में कुटरा, सेंदरी, कुथुर, डुड़गा, भदरा, कुटराबोड़, सेमरिया, जोगीडिपा, सिल्ली, नवागाँव गांवों का, मार्ग क्र. दस में पुटपुरा, हाथीटिकरा, मरकाडीह, सोनाई डीह, साजापाली, मुड़पार (कापन), मधुवा, अकलतरा, बनाहिल, कन्हाई बंद एवं सिवनी गांवों का, मार्ग क्र. ग्यारह में पाली, जाबलपुर, बलौदा, सुल्ताननार, खिसोरा, नवगँवा, बरभांठा, मधईपुर, बेलटुकरी, औराई, तेन्दुभांठा एवं सरखो गांवों के साथ मार्ग क्र. बारह में नगरीय क्षेत्रों में नैला दर्रीपारा, नैला भांठापारा, नैला बस्ती, शारदा चौक, तलवापारा, बाजारपारा, अमरैय्या पारा, भांठापारा, खड़फड़ीपारा, शांति नगर जैसे मुहल्ले एवं वार्डों का भ्रमण कर शिक्षा सभा एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

 उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन सूर्यवंशी ने बताया कि ग्रामीण भ्रमण के इस कार्यक्रम में दल के सदस्यों के द्वारा 24, 25 एवं 26 दिसंबर 2023 को सिवनी (नैला) में आयोजित "सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव" में ग्रामीण प्रतिभावान छात्र छात्राओं का चिन्हांकन कर राज्य में होने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का चिन्हांकन कर पुरस्कृत करने हेतु पंजीकरण किया जाएगा जिसमें नागरिक सम्मानों के साथ उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, सामाजिक चेतना सम्मान, आदर्श माता-पिता सम्मान एवं प्रेरणा सम्मान प्रमुख है। समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का आदर्श विवाह एवं युवक युवती परिचय हेतु पंजीकरण भी किया जाएगा । ग्रामीण प्रतिभा एवं खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल एवं विविध कलाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन का कार्य प्रत्येक ग्राम के "सूर्यांश निकेतन" में प्रारंभ किया जाएगा।

Banner