अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए 6 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन ........

# Admin | 22 Sep, 2023

अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए 6 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा। दीपावली पर्व की दृष्टि से अस्थायी फटाखा लायसेंस बनवाने के लिए इच्छुक आवेदकों द्वारा  6 अक्टूबर तक कलेक्टोरेट कार्यालय के लायसेंस शाखा मेें आवेदन किया जा सकता  है।  

आवेदक विफोस्ट नियम 2008 के तहत निर्धारित प्रारूप-एल ई-5 आवेदन पत्र के साथ स्वयं का 3 पासपोर्ट साइज का कलर फोटो एवं फोटोयुक्त परिचय पत्र, आधार कार्ड जिसमें जिला जांजगीर-चांपा का पता अंकित हो साथ ही 600 रूपये का चालान 0070 - अन्य प्रशासनिक सेवायें, 60 अन्य प्राप्तियां, 103-विस्फोटक पदार्थो के लिए शीर्ष में जमाकर कलेक्टोरेट कार्यालय के लायसेंस शाखा मेें जमा कर सकते है। आवेदक को आवेदन 3 प्रतियों में जमा करना अनिवार्य है। विलंब से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नही किए जाएंगे।
 

Banner