राजेश्री महंत  24 एवं 25 सितंबर को जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे 

# Admin | 22 Sep, 2023

राजेश्री महंत  24 एवं 25 सितंबर को जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर- चाम्पा। राजेश्री महंत राम सुंदर दास 24 एवं 25 सितंबर  को जांजगीर चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे।  

श्री महंत 24 सितंबर को वे शिक्षक कला व साहित्य अकादमी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उक्त कार्यक्रम दोपहर 12  बजे से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सुकली, जांजगीर में आयोजित है।

इसी तरह से 25 सितंबर को वे शिवरीनारायण मठ मंदिर में डोल ग्यारस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, शाम 4  बजे भगवान भगवान को कीर्तन भजन के साथ महानदी में जल क्रीड़ा के लिए ले जाया जाएगा।

Banner