महिला नेतृत्व से विकास को मिलेगा बल : श्रीमती चंद्रा

# Admin | 23 Sep, 2023

महिला नेतृत्व से विकास को मिलेगा बल : श्रीमती चंद्रा 🔷 नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर जैजैपुर की पूर्व जनपद अध्यक्ष ने महामहिम राष्ट्रपति और पीएम के प्रति जाताया आभार।

मिशन क्रांति न्यूज़. जांजगीर चांपा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने पर जैजैपुर् की पूर्व जनपद अध्यक्ष जानकी सत्यनारायण चंद्रा ने महामहिम राष्ट्रपति और पीएम के प्रति अपना आभार जताते हुए महिला नेतृत्व से विकास को बल मिलने की बात कही।

श्रीमती चंद्रा ने कहा कि औरतों को बस ऊपरी मन से सुना जाता था और उससे जुड़ी वास्तविक चिताओं को केवल विमर्श में धकेल दिया जाता था, आज उसे सत्ता के शिखर तक पहुंचाने की बात हो रही है चाहे वह राजनीति हो या अन्य क्षेत्र हर जगह उसे इतनी बार चला गया है कि वह अपनी शक्ति भूलने लगी थी और एक द्वंद्व में जीने लगी थी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कानून बन जाने के बाद से उसके खराब अनुभव का अंत होगा। यह पूर्ण रूप से आशा करती हूं कि यह नया आरंभ है जब स्त्री को और उसकी कुशलता को सम्मान स्वीकार किया जाने लगा है अब इस बात को कोई अस्वीकार नहीं कर सकता है कि यदि राष्ट्र के विकास में नई मंजिल पाना है तो इसके लिए महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बल देना बेहद हि जरूरी है, पहले समाज के कई महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में त्याग वह जुझार उत्पन्न का परिचय देने के बाद भी उसे उसका अधिकार नहीं मिल पाता था और वह मात्र एक वोट बैंक बंद कर रह जाती थी, श्रीमती चंद्रा ने इसी परिपेक्ष्य में आगे कहा कि हम यह ना भूले कि हम ऐसे समाज मैं है जहां उन्नत भारतीय सभ्यता और अर्धनारीश्वर की धारणा है और स्त्री को शक्ति माना जाता है लेकिन उसके प्रति वास्तविकता अलग होती है उससे कई बार गलत व्यवहार होता है और वह अंत में चुप रहने को बाध्य हो जाती है यह ठीक बात. नही, नारी को उनका स्थान उसे देना होगा, आज की महिलाएं जो मुखर चेतन की धनी हैं वह यह अच्छी तरह समझती हैं नारी सबके साथ मिल जुलकर निर्भिक् होकर काम करे तो निश्चित ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।

Banner