Sakti News : डकैती की योजना बना रहे 06 संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ...

# Admin | 25 Sep, 2023

 
Sakti News : डकैती की योजना बना रहे 06 संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ...

मिशन क्रांति न्यूज़ सक्ती - ज्वेलरी दुकान में डकैती करने की योजना बना रहे उत्तरप्रदेश के रहने वाले 6 आरोपितों को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सक्ती थाना का है । 

रायगढ़ में हुई डकैती के बाद पुलिस अपराधियों पर कड़ी नजर रखी हुई है, इसी क्रम में संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी, पुलिस को 23 सितंबर को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि नंदेली भांठा मैदान के पास बाहर से आये हुए 5 - 6 संदिग्ध लोग बैठे हुये हैं और सक्ती क्षेत्र में लूट, डकैती योजना बना रहे हैं। 

सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने नंदेली भांठा मैदान में घेराबंदी कर 6 संदेहियों को पकड़ लिया। उनसे नाम व पता पूछने पर अपना - अपना नाम परवेश साह पिता अकबर साह (19) लुहसाना मार्ग शफीपुर पट्टी थाना बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर (उप्र), शाहनवाज अहमद पिता रियाज अहमद (27) अदमपुर थाना साहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उप्र), मोहसीन पिता बुद्धन (26) बघरा, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर (उप्र), मोक गुलफाम पिता सुलेमान (29) आदमपुर थाना साहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उप्र), रासीद पिता नब्बूबनत संजयनगर थाना श्यामली, जिला श्यामली (उप्र), आसिफ खान पिता मुस्तकिम खान (23 ) बघरा थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर (उप्र) का रहने वाला बताए ।  

आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने एक नक्शा भी जब्त किया गया है। यह नक्शा उसी ज्वेलरी दुकान का है, जहां आरोपित डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  
 

Banner