CG CRIME : हत्या करने के नियत से वृद्ध पिता पर ईट से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार .......

# Admin | 26 Sep, 2023

🔷 गुस्से में आकर घटना को दिया अंजाम ।

🔷  आहत को सिर में लगा था गंभीर चोट, बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में किया गया भर्ती ।

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर - चांपा। हत्या करने के नियत से वृद्ध पिता पर ईट से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी पुत्र को पुलिस ने  जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, और न्यायालय में पेश किया गया, जहा से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया

पुलिस के मुताबिक 25 सितम्बर को प्रार्थी सरजू सारथी पिता मुरित राम निवासी शांती नगर जांजगीर ने थाना  में रिपोर्ट दर्ज कराया की  रात्रि 9.30 बजे आरोपी शंकर सारथी को उसके पिता दयाराम उर्फ बुढ़गा सारथी घर से निकाल रहा था और गाली गलौच कर रहा था जिससे  शंकर सारथी तैस में आकर अपने पिता को गाली देते हो कहकर, जान से मरने की नियत से पास में ही पड़े ईंट जिसमे सीमेंट मसाला चिपका था उसके सिर में  प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया। प्रार्थी  की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध  धारा 307,294,323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। 

आरोपी शंकर सारथी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर  26 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।


 

Banner