Kawardha :  ''बहादुर कलारिन सम्मान'' के लिए आवेदन आमंत्रित .......

# Admin | 27 Sep, 2023

 ''बहादुर कलारिन सम्मान'' के लिए आवेदन आमंत्रित .......

मिशन क्रांति न्यूज़ कवर्धा - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्सहित करने की दृष्टि से वर्ष 2023-24 के लिए ‘‘बहादुर कलारिन सम्मान‘‘ प्रदान किया जाएगा। इसके तहत् एक महिला को दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आनंद तिवारी ने बताया कि आवेदन के साथ समस्त दस्तावेज प्रमाणित संलग्न करना होगा। आवेदन एवं योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-कबीरधाम में संपर्क कर सकते है। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। एक बार अस्वीकृत किए जा चुके आवेदन पुनः विचारणीय नही होगें। 

Banner