Bilaspur :  ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं ड्रेसर के पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित, आज है अंतिम तारीख........

# Admin | 28 Sep, 2023

 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक एवं ड्रेसर के पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित, आज है अंतिम तारीख........

मिशन क्रांति न्यूज़ बिलासपुर - ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरूष) एवं ड्रेसर ग्रेड 1 के रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची में प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण की जानकारी एवं अनंतिम वरीयता सूची जिले के वेबसाईट https://bilaspur.gov.in/ एवं  http://www.cghealth.nic.in/ इन पर अपलोड एवं सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। 

अंनतिम वरीयता सूची में दावा आपत्ति 28 सितम्बर को शाम 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के ईमेल आईडी ड्रेसर पद हेतु dressercmhobilaspur@gmail.com एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पद हेतु mpwcmhobilaspur@gmail.com के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से तथा निर्धारित तिथि समय सीमा पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति अभ्यावेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
 

Banner