Janjgir-Champa -  जिले में पहला मिलेट कैफे का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष आज करेंगे लोकार्पण ....... 

# Admin | 30 Sep, 2023

जिले में पहला मिलेट कैफे का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष आज करेंगे लोकार्पण ....... 

मिशन क्रांति न्यूज़ जांजगीर-चांपा - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक फसलों को बढ़ावा देने और प्रदेश में कुपोषण की दर को कम करने के उद्देश्य से मिलेट मिशन योजना की शुरूआत की गई है। 

आज  शाम 4 बजे किया जायेगा शुभांरभ 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलेट्स से बने व्यंजनों को लोगों की थाली तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में मिलेट्स कैफ़े खोले जाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के पहले मिलेट कैफ़े का लोकार्पण कार्यक्रम चांपा के स्वामी विवेकानंद उद्यान में 30 सितम्बर को शाम 4 बजे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद  गुहाराम अजगल्ले, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद् चांपा जय कुमार थवाईत, उपाध्यक्ष,नगर पालिका परिषद्, चांपा हरदेव प्रसाद देवांगन, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, समस्त पार्षद एवं एल्डरमेनगण नगर पालिका परिषद् चांपा के गरिमामय आतिथ्य में होगा।


 

Banner