निर्वाचन में वाहन व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन का दल पहुंचा ओडिशा....... 

# Admin | 30 Sep, 2023

निर्वाचन में वाहन व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन का दल पहुंचा ओडिशा....... 
 

मिशन क्रांति न्यूज़ कोण्डागांव -  कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए वाहन व्यवस्था के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम फरसगाँव अनिकेत साहू एवं ज़िला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने सीमावर्ती राज्य ओड़िसा के ज़िला नवरंगपुर का दौरा किया। 

इस दौरान दल ने नवरंगपुर के अपर ज़िला मजिस्ट्रेट महेश्वर नायक एवं परिवहन अधिकारी जेके भोई से मुलाकात कर आगामी विधान सभा निर्वाचन के दौरान वाहन व्यवस्था एवं सीमा पर चौकस व्यवस्था के लिए चर्चा की।

 इस दौरान अधिकारियों द्वारा निर्वाचन में ज़िले की आवश्यकता अनुसार वाहन की पर्याप्त व्यवस्था में सहयोग हेतु अधिकारियों से चर्चा कर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। 


 

Banner