CG weather update : एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना, प्रदेश के 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी........ 

# Admin | 01 Oct, 2023


एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना, प्रदेश के 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी........ 

 
मिशन क्रांति न्यूज़ रायपुर।
मौसम विभाग के अनुसार  आज छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है | 

उसमें कहा है कि इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम को या रात में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है। 

  5 जिलों के लिए अलर्ट जारी  

 मौसम विभाग ने अनुसार रायगढ़, जशपुर, कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर में भारी वर्षा  की संभावना है।  

 

Banner