CG CRIME :  दो दिन से लापता युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस........

# Admin | 02 Oct, 2023

दो दिन से लापता युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस........

मिशन क्रांति न्यूज़ रायगढ़। जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमापाली के खेत में एक युवक की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। कोटवार ने इसकी सूचना थाने में दी।  सुचना मिलने पर मौकेर पर पहुंची पुलिस निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान ग्राम आमापाली में रह ने वाले संतोष प्रजापति आत्मज कामता प्रसाद 23 वर्ष के तौर पर हुई। 

पुलिस ने प्रजापति परिवार को बुलाकर बीते बुधवार से घरवालों को बिना बताए ऐसे निकला कि खोजबीन के बाद भी उसके नहीं मिलने पर परिजनों ने जूटमिल थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज कराया। इस बीच आज मृतक के परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण, सरपंच, कोटवार सहित दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष मृतक युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने जुटमिल थाने पहुंचे।। 

दो दिन से लापता युवक की लाश आखिर खेत में कैसे ? उसने खुदकुशी की है या मामला किसी अनहोनी से जुड़ा है, शव के पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा ।  


 

Banner