एनएचएम के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार 22 से

# Admin | 17 Sep, 2020

एनएचएम के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए

साक्षात्कार 22 से

आयुष एमओ,आडियोलाजिस्ट,टेक्नीकल असिस्टेंट,आडियोमैट्रिक,,एनपीपीसीडी के लिए निकाली गई थी वेकेंसी।

मिशन क्रांति न्यूज,जांजगीर-चांपा। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत रिक्त पदो पर सविंदा भर्ती के लिए साक्षात्कार 22 सितंबर से होगा। समय पूर्वान्हं 11 बजे से जिला पंचायत कार्यालय परिसर जांजगीर के संसाधन केन्द्र (डीपीआरसी भवन) में आयोजित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के आयुष एमओ महिला अनारक्षित वर्ग का साक्षत्कार 22 सितंबर को होगा। इसी प्रकार आयुष एमओ महिला अनुसूचित जन जाति और अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 24 सितंबर को रखा गया है। आयुष एमओ पुरूष अनारक्षित और अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए 26 सितंबर को, आडियोलाजिस्ट, टेक्नीकल असिंस्टेंट आडियोमेट्रिक एनपीपीसीडी के लिए साक्षात्कार की तिथि 29 सितंबर को निर्धारित है और कॉउंसलर, डेन्टल असिस्टेट, एसटीएसआरएनटीपीसी के लिए साक्षात्कार 30 सितंबर को होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। एनएचएम के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार संबंधी विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट पर अपलोड की गई है। वेबसाईट से उक्त भर्ती के बारे दिशा निर्देश व अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Banner